भाई, आजकल इंटरनेट पर Dream11 come App के बारे में बहुत चर्चा हो रही है। सभी लोगों का बस एक ही सवाल है—Dream11 come ऐप रियल है या फेक?
सच कहूँ तो इंटरनेट पर बहुत ही उथल-पुथल मची है। कुछ लोग कहते हैं कि Dream11 come एक अलग ऐप है, तो कुछ को लगता है कि यह Dream11 का सिर्फ नया अपडेट है।
अफवाहें तो बहुत हैं भाई। लेकिन साफ शब्दों में कहूँ तो, यह एक स्कैमर जाल है। और अफ़सोस की बात है कि कई सारे लोग शायद इसमें फंस भी गए हैं।
इसे Dream11 का ही नया ऐप मानते हुए, लोग बेधड़क Dream11 come app को डाउनलोड कर रहे हैं। वो भी किसी भी अनजान साइट से।
अगर आप भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं, तो भाई अभी रुकिए! वरना आप बहुत बड़े फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
स्पष्ट और सीधे शब्दों में बता दूँ—Dream11 come नाम का ऐसा कोई ऐप ऑफिशियल लॉन्च हुआ ही नहीं है। और यही वजह है कि यह Google Play Store पर भी मौजूद नहीं है।
आज इस ‘Dream11 come app‘ का पूरा पर्दाफाश मैं इस आर्टिकल के जरिए करूँगा।
इस आर्टिकल में मैं डिटेल में बताऊँगा कि ये Dream11 come ऐप आखिर क्या बला है। इसे डाउनलोड करने पर आपके साथ क्या हो सकता है।
मैं ये भी पूरी तरह क्लियर करूँगा कि Dream11 come ऐप रियल है या फेक? साथ ही, अपनी राय भी शेयर करूँगा।
और हाँ, अगर आपने गलती से इस ऐप को डाउनलोड कर भी लिया है, तो अब आपको तुरंत क्या करना चाहिए… यह भी बताऊँगा।
तो भाई, इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि आज आपको पूरा सच पता चलेगा।
Table of Contents
Dream11 come ऐप क्या है?
साफ साफ स्पष्ट शब्दों में, Dream 11 come नाम का कोई ऑफिशियल ऐप है ही नहीं।
सोशल मीडिया पर जो बाते चल रही है “Dream 11 comeback app“, “Dream 11 का आया नया ऐप” ये सरासर झूठ है।
आप खुद Dream 11 की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें।
इंटरनेट पर Dream 11 नाम की बहुत फेक साइट्स है Dream11 come App दिखाया जाता है। और व्हाट्सएप ग्रुप्स टेलीग्राम चैनल्स और सोशल मीडिया पर लुभाने वाले विज्ञापन के जरिए लोगो को आकर्षित कर रहा है।
Dream 11 come ऐप लाइट हल्का ऐप है और जो पुराने यूजर्स है जिनके पैसे Dream 11 ऐप में फंसे थे वो इस ऐप से वापस आ जाएंगे। कमाई के चांसेस भी ज्यादा है। ऐसा सब का बताकर स्कैमर्स लोगो को लूट रहे हैं।
ऐसे ऐप्स Ai आधारित होते है। जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर या पासवर्ड डालते हैं यह डाटा तुरंत स्कैमर्स के पास चला जाता है।
भाई आप ही सोचो ना अगर यह Dream11 Come App रियल होता तो प्ले स्टोर पर मौजूद होता।
लेकिन ये सब क्यों चल रहा है? क्योंकि 2025 में भारत सरकार ने पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगा दिया था जिसके कारण The Times of India इस बड़ी न्यूज साइट के आर्टिकल के अनुसार Dream 11 ने अपने पैसे वाले गेम्स को हटा दिया था और फ्री मॉडल पर शिफ्ट हो गए।
इसी वजह से लोग सोच रहे हैं कि Dream 11 का नया ऐप आया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
वैसे तो आज के टाइम में Dream 11 फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप है यह क्रिकेट या फुटबॉल टीम बनाकर गेम खेल सकते हैं और पैसे भी जी सकते हैं बिना पैसे लगाए।
Dream11 come ऐप रियल है या फेक?
भाई, अब इस सवाल का जवाब ही नहीं बनता क्योंकि मैंने पहले ही बताया है कि Dream 11 come 100% फेक ऐप है। यह और कुछ नहीं सिर्फ आपका डाटा चुरा सकता है।
Dream 11 आपको कभी भी सोशल मीडिया से ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेगा।
अगर ऐप प्ले स्टोर पर अवेलेबल नहीं है और वह मोबाइल का एक्सेस मांग रहा है, तो समझ लो भाई… दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी की पूरी दाल ही काली है।
आई बात समझ में?
Dream11 Come App डाउनलोड करें या नहीं? (डाउनलोड करने पर खतरा है?)
सीधे शब्दों में—Dream 11 come ऐप को डाउनलोड बिल्कुल भी ना करें। अगर आप इसे डाउनलोड करते हैं, तो यह अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा भाई।
अब आपके मन में सवाल होगा कि इस ऐप को डाउनलोड करने पर आखिर क्या-क्या होगा?
ऐप को डाउनलोड करके ओपन करने के बाद अगर ऐप SMS परमिशन मांगता है, तो यह आपके यूपीआई (UPI) या बैंक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।
इतना ही नहीं, यह आपके मोबाइल की इमेज गैलरी की भी परमिशन मांगता है ताकि वह आपकी पर्सनल फोटो का गलत इस्तेमाल कर सके।
सच कहूँ तो, ऐसी फेक एप्स बैकग्राउंड में चलती रहती हैं जिससे मोबाइल गर्म भी होने लगता है। बैटरी तो जल्दी खत्म होगी ही, साथ ही आपका फोन धीरे-धीरे हैंग होने लगेगा और बहुत स्लो चलेगा।
ये ऐप आपसे केवाईसी (KYC) करने को भी कहते हैं, जिससे आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड सीधे उनके पास पहुँच जाता है।
भाई, ये सब बातें कहकर मैं आपको डराना बिल्कुल भी नहीं चाहता, बल्कि मैं आपको रियलिटी दिखा रहा हूँ।
इसीलिए ऐसे एप्स को डाउनलोड करने की गलती कभी न करें। सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट या गूगल प्ले स्टोर से ही ऐप्स को डाउनलोड करें।
अगर गलती से Dream11 Come ऐप डाउनलोड कर लिया, तो अब क्या करें?
भाई, अगर आपने गलती से या अनजाने में Dream11 Come ऐप को डाउनलोड कर दिया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस ठंडे दिमाग से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करो:
सबसे पहले, अगर आपने डाउनलोड तो कर लिया है लेकिन अभी तक ऐप को ओपन नहीं किया है, तो तुरंत उसे अनइंस्टॉल कर दें। फिर तो भाई टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
लेकिन अगर आपने ऐप को ओपन कर दिया है और अपना मोबाइल नंबर भी डाल दिया है, तो भाई थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर प्राइवेसी और Permissions में जाकर देखें कि ऐप ने कौन-कौन सी परमिशन ली है। उन्हें तुरंत हटा दें। इसके बाद ऐप का स्टोरेज और कैशे (Cache) क्लियर करें और फिर ऐप को अनइंस्टॉल कर दें।
अगर आपने वहां अपनी ईमेल आईडी या पासवर्ड भी डाला था, तो उस पासवर्ड को तुरंत चेंज करें।
Play Store से कोई भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल करें और पूरे मोबाइल को एक बार स्कैन करें। भाई, आप मोबाइल को रिस्टार्ट भी कर सकते हैं।
सच कहूँ तो भाई, ज्यादा टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, बस ये छोटे-छोटे काम कर लो और आप सेफ रहोगे।
मेरी राय
देखो भाई, Dream 11 का नाम पहले से ही इंटरनेट पर बहुत बड़ा है। लाखों-करोड़ों इस ऐप के यूजर्स हैं।
अब इसी बड़े नाम का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा जाल बिछाया गया है, जिसमें अगर आप फँस गए तो आपके साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है।
इसीलिए भाई, थोड़ा चौकन्ना हो जाओ और अपनी अकल का इस्तेमाल करो। हमेशा सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या ऑफिशियल वेबसाइट से ही ऐप को डाउनलोड करें।
किसी विज्ञापन, रील या कोई वीडियो देखकर सिर्फ ‘Dream 11 come’ ऐप ही नहीं, बल्कि किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने की गलती न करें।
सच तो ये है कि कुछ लोग सब कुछ जानते हुए भी लालच में आकर ऐसा करते हैं और फिर बाद में रोने लगते हैं। बस मेरी इस बात को समझो और अपने दिमाग में फिट कर लो।
FAQ
सवाल 1: क्या Dream11 come ऐप रियल है या फेक?
जवाब: भाई, सीधा और साफ जवाब है—Dream11 come ऐप 100% फेक (Fake) है। असली Dream11 कंपनी ने ऐसा कोई ऐप लॉन्च नहीं किया है। यह सिर्फ आपका डेटा और पैसे चुराने के लिए बनाया गया एक स्कैम है।
सवाल 2: Dream11 Come App डाउनलोड कैसे करें?
जवाब: भाई, मेरी मानो तो इसे डाउनलोड बिल्कुल भी न करें। अगर आप इसे किसी अनजान लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन से डाउनलोड करते हैं, तो आपके फोन का डेटा हैक हो सकता है। हमेशा सिर्फ Google Play Store या Dream11.com (ऑफिशियल वेबसाइट) से ही असली ऐप डाउनलोड करें।
सवाल 3: क्या Dream11 come ऐप सुरक्षित है?
जवाब: बिल्कुल नहीं भाई! यह ऐप आपसे SMS और गैलरी की परमिशन मांगता है ताकि आपके बैंक का OTP पढ़ सके और आपकी पर्सनल फोटो चुरा सके। सुरक्षा के लिहाज से यह आपके मोबाइल के लिए ‘जहर’ के समान है।
सवाल 4: 2025 में Dream11 बैन होने के बाद क्या कोई नया ऐप आया है?
जवाब: नहीं, भारत सरकार के नए नियमों के बाद Dream11 ने अपना पुराना मॉडल बदला है, लेकिन कोई नया “Dream11 come” जैसा ऐप नहीं निकाला। अफवाहों पर ध्यान न दें और Dream11 come ऐप के चक्कर में न पड़ें।
सवाल 5: अगर मैंने Dream11 come ऐप इंस्टॉल कर लिया है, तो क्या करूँ?
जवाब: घबराओ मत भाई! तुरंत फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप का ‘Data Clear’ करो और उसे Uninstall कर दो। इसके बाद अपना UPI PIN और ईमेल पासवर्ड बदल लेना ताकि आप पूरी तरह सुरक्षित रहें।
निष्कर्ष
भाई, अभी तक आप समझ गए होंगे कि Dream11 come App की पूरी सच्चाई क्या है। लेकिन मैं फिर से एक बार साफ-साफ बता दूँ कि Dream 11 come जैसा कोई भी ऑफिशियल ऐप नहीं है।
अफवाहों पर आँख बंद करके विश्वास मत करो। पहले खुद अच्छी तरह चेक करो, होशियार बनो और स्मार्ट बनो।
अगर आपको इस आर्टिकल से Dream11 come App का पूरा सच पता चल गया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर शेयर करें ताकि वे भी इस ऐप का सच जान सकें और किसी फ्रॉड का शिकार न हों।
अगर इस आर्टिकल में आपको कुछ भी गलत लगा हो या कोई जानकारी मिस हो गई हो, तो नीचे कमेंट में मुझे ज़रूर बताएं। मैं इस आर्टिकल को तुरंत अपडेट करूँगा।
आपका कोई सवाल भी हो तो भी कमेंट करें, मैं आपको जल्द से जल्द रिप्लाई दूँगा।