2025 में Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए – स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट अर्निंग ऐप

क्या आप भी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने मोबाइल फ़ोन से कुछ पैसे कमाना चाहते हैं? और क्या आप चाहते हैं कि ऐसा करते हुए आप कुछ नया सीखें और अपनी हुनर को भी बढ़ाएँ? अगर आपका जवाब ‘हाँ’ है, तो Funngro आपके लिए बेस्ट एप्लिकेशन है।

इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए जाते हैं और आप इसका पूरा फ़ायदा कैसे ले सकते हैं।

Funngro एक बहुत ही बढ़िया ऐप है जिसे ख़ासकर भारत के युवाओं और कॉलेज-स्कूल जाने वाले बच्चों (स्टूडेंट्स) के लिए बनाया गया है। यह ऐप आपको अलग-अलग तरह के छोटे-छोटे ऑनलाइन काम करने का मौका देता है, जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं। साथ ही, यह आपको भविष्य के लिए ज़रूरी हुनर (जैसे डिजिटल मार्केटिंग करना, लेख लिखना या डिज़ाइन करना) सीखने का भी शानदार मौका देता है।

Funngro ऐप से आप अपनी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं और साथ ही ऑनलाइन पैसे भी कमा सकते हैं – इसी वजह से यह स्टूडेंट्स के लिए सबसे बढ़िया कमाई वाला ऐप माना जाता है।

इस लेख में, हम आपको Funngro ऐप के बारे में सब कुछ बताएंगे। आप जानेंगे कि Funngro ऐप क्या है, इसमें पैसे कमाने के कौन-कौन से आसान तरीके हैं, आप अपनी कमाई को अपने बैंक खाते में कैसे ले सकते हैं और सबसे ज़रूरी – क्या यह ऐप भरोसेमंद है या नहीं।

तो, अगर आप भी एक स्टूडेंट या युवा हैं और 2025 में अपने मोबाइल से कमाई करना चाहते हैं, तो इस लेख को आखिर तक ज़रूर पढ़ें! तो चलिए जानते हैं कि 2025 में Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए।

Funngro ऐप क्या है?

सबसे पहले, आइए जानते हैं कि आखिर Funngro ऐप क्या है? Funngro एक मोबाइल ऐप है जिसे खासकर भारत के युवाओं के लिए बनाया गया है, जिनकी उम्र आमतौर पर 14 से 25 साल के बीच होती है।

इस ऐप का मुख्य मकसद यह है कि युवा असली कंपनियों के साथ छोटे-छोटे ऑनलाइन काम (जिन्हें फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स कहते हैं) करके अपनी पहली कमाई कर सकें। Funngro ऐप पर आपको कई तरह के काम मिलते हैं, जैसे:

  • ब्लॉग पोस्ट लिखना
  • किसी प्रोडक्ट या सेवा का रिव्यू करना
  • छोटे ऑनलाइन सर्वे भरना
  • ग्राफिक डिजाइनिंग के छोटे काम
  • और भी बहुत कुछ!

इस ऐप पर हर दिन नए-नए काम आते रहते हैं। आपको हर काम पूरा करने के लिए ₹50 से लेकर ₹2000 तक मिल सकते हैं। जब आप कोई काम पूरा कर लेते हैं, तो आपकी कमाई 5 से 7 दिन के अंदर सीधे आपके बैंक अकाउंट या UPI वॉलेट में आ जाती है।

Funngro ऐप 11 जुलाई 2021 को लॉन्च हुआ था। यह ऐप पहले से ही युवाओं और स्टूडेंट्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन जब इसे Shark Tank India टीवी शो में दिखाया गया और इसे पैसे (फंडिंग) मिले, तब से इसकी लोकप्रियता और भी ज़्यादा बढ़ गई है। गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख से भी ज़्यादा लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो, Funngro स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार और भरोसेमंद ऐप है जिससे आप अपनी डिजिटल स्किल्स को सुधार सकते हैं और साथ ही अपनी जेब खर्च के लिए पैसे भी कमा सकते हैं।

Funngro ऐप पर अकाऊंट कैसे बनाये ?

चलिए अब जानते हैं की Funngro ऐप पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं? इस ऐप पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है। हमने नीचे अकाउंट बनाने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताया है उसे फॉलो करें मिनट में आपका Funngro ऐप पर आपका अकाउंट बन जाएगा।

स्टेप 1 : सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Funngro ऐप को डाउनलोड करें या फिर नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड करें।

स्टेप 2 : ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें। और नोटिफिकेशन की परमिशन दे। अब अपना मोबाइल नंबर डाले और Verify बटन पर क्लिक करें।

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए
Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए

स्टेप 3 : अब आपके मोबाइल पर 4 अंकों का OTP आएगा उसे डाले और Verify बटन पर क्लिक करें।

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए
Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए

स्टेप 4 : अब आपको किस फील्ड में इंटरेस्ट है उसे चुन ले। आप कोई भी 3 कैटेगरी सिलेक्ट कर सकते हो। उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए

स्टेप 5 : अब अपनी जन्म तारीख डालें। और फिर अपना नाम डालें और अपना जेंडर सिलेक्ट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए
Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए

स्टेप 6 : अब आपका ऐप पर अकाउंट बन चुका है।

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए

Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए ( Funngro ऐप से पैसे कमाने के तरीके)

अब हम सबसे ज़रूरी बात पर आते हैं: Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? Funngro ऐप से ऑनलाइन कमाई करना खासकर युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए बहुत आसान है। यह ऐप आपको कई तरह के छोटे-बड़े काम देता है, जिन्हें प्रोजेक्ट्स कहा जाता है, और इन्हें पूरा करके आप पैसे कमा सकते हैं।

Funngro पर पैसे कमाने के मुख्य दो तरीके हैं:

कंपनियों के प्रोजेक्ट्स पूरे करके पैसे कमाना

Funngro ऐप पर 170 से भी ज़्यादा कंपनियां जुड़ी हुई हैं, जो आपको अपनी पसंद और स्किल्स (हुनर) के हिसाब से अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स देती हैं। इन प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:

  • कंटेंट राइटिंग: लेख लिखना या ब्लॉग पोस्ट तैयार करना।
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग: ब्रांड्स के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट बनाना या प्रचार करना।
  • वेब डिजाइनिंग: वेबसाइट के छोटे-मोटे डिज़ाइन तैयार करना।
  • वीडियो एडिटिंग: छोटे वीडियो एडिट करना।
  • गेम टेस्टिंग: नए गेम्स को खेलकर उनमें कमियां बताना।
  • प्रोडक्ट रिव्यूज: प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके अपनी राय देना।
  • और भी बहुत कुछ।

इनमें से कोई भी एक प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा करने पर आपको ₹100 से लेकर ₹3000 तक मिल सकते हैं। इस ऐप में आप अपनी स्किल्स के ज़रिए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप कोई प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, तो आपको एक सर्टिफिकेट भी मिलता है, जो आपके अनुभव को दर्शाता है। यह अपनी स्किल्स को निखारने का एक ज़बरदस्त मौका है!

टॉफी प्रोजेक्ट्स यानी छोटे-छोटे टास्क पूरे करके पैसे कमाना

Funngro ऐप में “टॉफी” नाम के बहुत छोटे-छोटे और आसान काम भी दिए जाते हैं। ये ऐसे टास्क होते हैं जिन्हें पूरा करने में ज़्यादा समय नहीं लगता। जैसे:

  • कोई नया ऐप इंस्टॉल करना।
  • किसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना।
  • अपनी KYC (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया पूरी करना।
  • छोटे ऑनलाइन सर्वे भरना।

आमतौर पर ये टॉफी टास्क सिर्फ 10-15 मिनट के होते हैं। अगर आप कोई टॉफी टास्क पूरा करते हैं, तो आपको ₹50 से लेकर ₹500 तक मिल सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जिनके पास कोई खास हुनर नहीं है और जो जल्दी से अपनी पहली कमाई शुरू करना चाहते हैं।

Funngro ऐप से पैसे कैसे निकालें?

अब आप समझ गए होंगे कि Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए, लेकिन अब बात आती है उन पैसों को निकालने की।Funngro ऐप से अपने कमाए हुए पैसे निकालना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1 : सबसे पहले ऐप को ओपन करें और वॉलेट सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2 : वॉलेट पर क्लिक करने के बाद आपको अपने कमाए हुए पूरे पैसे दिखेंगे। उसे निकालने के लिए Withdraw बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : आप जितनी अमाउंट निकालना चाहते हैं उसे डालें और Withdraw ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 : अपनी यूपीआई आईडी डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपके पैसे अपने यूपीआई वॉलेट में आ जाएंगे

कुछ कुछ मामलों में पैसे निकालने के लिए केवाईसी करना जरूरी है। और कभी-कभी पैसे ट्रांसफर होने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है। आप Funngro ऐप से मिनिमम ₹5 निकाल सकते हैं।

क्या Funngro ऐप असली है या नकली? (Is Funngro App Real or Fake?)

अब आता है सबसे अहम सवाल: क्या Funngro ऐप असली है या नकली? आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बहुत बढ़ गए हैं, ऐसे में किसी भी नए ऐप पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई और विश्वसनीयता जानना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

आपको बता दें कि Funngro ऐप बिल्कुल असली और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। यह कोई फर्जी ऐप नहीं है, बल्कि यह अपने यूज़र्स को टास्क पूरे करने के बदले में सचमुच पैसे देता है।

Funngro की विश्वसनीयता इस बात से और बढ़ जाती है कि इसे Shark Tank India सीजन 2 में फीचर किया गया था। The Economic Times जैसी विश्वसनीय न्यूज़ साइट के एक लेख के अनुसार, इस शो में नमिता थापर और अमित जैन जैसे जाने-माने बिज़नेसमैन से इसे 50 लाख रुपये की फंडिंग भी मिली थी। इतने बड़े नेशनल लेवल के टीवी शो पर आना और बड़े निवेशकों से फंडिंग मिलना इस बात का पक्का सबूत है कि Funngro 100% रियल ऐप है।

हालांकि, किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरह, इसके भी कुछ पहलू हैं जिन पर ध्यान देना ज़रूरी है। Trustpilot.com जैसी रिव्यू साइट्स पर कुछ यूज़र्स को प्रोजेक्ट रिजेक्शन और सपोर्ट की कमी जैसी शिकायतें मिली हैं, जो थोड़ी चिंताजनक हो सकती हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर Funngro ऐप के रिव्यूज़ काफी अच्छे हैं और इसकी रेटिंग भी बढ़िया है।

संक्षेप में कहें तो, Funngro एक रियल ऐप है, लेकिन फिर भी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऐप के नियमों का हमेशा पालन करें और कमाई को लेकर बहुत बड़ी उम्मीद ना रखें।

FAQ

Funngro ऐप से कमाई कैसे करे ?

सबसे पहले Funngro ऐप डाउनलोड करें और अकाउंट बनाएँ। अपनी स्किल के अनुसार ऐप के नियमों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट पूरा करें और सबमिट करें। आपके ऐप वॉलेट में पैसे जुड़ जाएँगे और इस तरह आप Funngro ऐप से कमाई कर पाएँगे।

Funngro असली है या नकली ?

Funngro ऐप स्टूडेंट्स और युवाओ के युवाओं के लिए कमाई का #1 ऐप है। यह ऐप शार्क टैंक इंडिया जैसे नॅशनल शो पर दिखाया गया था औरऔर कई लोगों ने इसे डाउनलोड किया है और खूब पैसा कमा रहे हैं, जिसका मतलब है कि Funngro ऐप 100% असली है।

Funngro ऐप से कितने पैसे कमा सकते हैं?

अगर आप आसान टॉफी टास्क पुरा करते है प्रति टास्क आप ₹10-₹500 तक कमा सकते है जबकि कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स पुरा करने पर ₹1,000-₹3,000 कमा सकते है।

क्या Funngro ऐप पूरी तरह फ्री है?

जी हाँ, यह ऐप बिलकुल फ्री है।  किसी भी काम या प्रोजेक्ट के लिए ऐप कोई फीस या चार्ज नहीं लेता।

निष्कर्ष

आखिर में हम यही कहना चाहेंगे कि Funngro ऐप खासकर स्टूडेंट और युवाओं के लिए बेस्ट अर्निंग ऐप है।  यह ऐप सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं बल्कि अपनी डिजिटल स्किल को सीखने और उन्हें बेहतर बनाने का एक जबरदस्त मौका है, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा।

अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल थोड़ी समझदारी और लगन से करते हैं तो आप यकीनन घर बैठे बैठे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

हमारी आपसे यही गुजारिश है की एक बार Funngro ऐप को आज़माकर जरूर देखें। आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है और साथ ही अपनी पहली कमाई करने का मौका भी मिलेगा।

तो अब इंतजार किस बात का अभी Funngro ऐप डाउनलोड करें और खुद इस्तेमाल करके देखें।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा “Funngro ऐप से पैसे कैसे कमाए” यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपके मन में इस ऐप या ऑनलाइन कमाई से जुड़ा कोई भी सवाल है तो बेझिझक नीचे कमेंट बॉक्स में पूछे।

यह भी पढे :

2025 में AI से पैसे कैसे कमाए – 6 आसान तरीके

2025 मे Rush ऐप से पैसे कैसे कमाए : गेम खेलो और कमाओ

2025 में Meesho से पैसे कैसे कमाए? घर बैठे आसानी से पैसे कमाए

Paytm से पैसे कैसे कमाए : 2025 के 10 आसान तरीके

Leave a Comment