भाई, Pocket FM नाम तो सुना ही होगा, है ना? लेकिन असली टेंशन यह है कि Pocket FM subscription 2026 में लेना चाहिए या नहीं?
अगर आपका भी यही सवाल है, तो आपने बिल्कुल सही आर्टिकल पर क्लिक किया है।
देखो, यह Pocket FM App ऐप है ना, वो आजकल सबको दीवाना बना रहा है। Instagram, Facebook, YouTube—इसके विज्ञापन हर जगह चलते ही रहते हैं।
क्योंकि सच कहूँ तो भाई, इस ऐप में मजेदार, इंटरेस्टिंग और सस्पेंस थ्रिलर से भरी हुई कहानियाँ सुनने को मिलती हैं। ऐसा लगता है कि बस बार-बार सुना जाए।
लेकिन भाई, दिक्कत यह है की बिना सब्सक्रिप्शन के पूरी की पूरी कहानी नहीं सुन सकते। इसलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि 2026 में Pocket FM के subscription plans कौन से हैं और किसके लिए फायदेमंद हैं?
और भाई इतना ही नहीं, Pocket FM ऐप की ऐसी सच्चाई बताऊंगा जो शायद किसी और आर्टिकल में न मिले और मैं अपना पर्सनल एक्सपीरियंस भी शेयर करूँगा।
साथ ही, यह भी क्लियर करूँगा कि क्या Pocket FM ऐप से पैसे भी कमा सकते हैं?
तो आर्टिकल बहुत ही वैल्युएबल होने वाला है, इसे शुरू से एंड तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
Pocket FM App क्या है और क्यों है यह इतना पॉपुलर?
Pocket FM एक ऐसा Audiobook ऐप है जिसमें हजारों Audio series, पॉडकास्ट और नोवेल्स हैं। जिन्हें आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी और बंगाली जैसी भाषाओं में सीधे सुन सकते हो।
मतलब यूँ कहें तो यह एक प्योर एंटरटेनमेंट वाला प्लेटफॉर्म है। इस ऐप में रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, ड्रामा, एक्शन, fantasy, sci-fi जैसी इतनी सारी कैटेगरी की इंटरेस्टिंग कहानियाँ हैं जिसे सुनने में एक अलग ही लेवल का मजा आता है भाई।
एक खास बात— “Business Today” इस जानी मानी न्यूज़ साइट के अनुसार pocket FM इंडिया का नंबर वन ऑडियो सीरीज प्लेटफार्म है। इसका कारण है इसकी फाइनेंशियल ग्रोथ और 25 करोड़ से ज्यादा का यूजर। तो भाई आप सोच सकते हैं यह कितनी बड़ी चीज है।
और अब तो Pocket FM AI टेक्नोलॉजी का भी तगड़ा इस्तेमाल कर रहा है जिसकी वजह से यह और ज्यादा पावरफुल और फ्यूचर रेडी हो गया है।
यही नहीं, “The Economic Times” इस न्यूज़ साइट के अनुसार pocket FM में अपने भारत देश में बनी कहानियाँ इंग्लिश में डब होकर अब अमेरिका, यूरोप और जर्मनी जैसे देशों मे भी तहलका मचा रहे है। यह हमारे लिए वाकई बड़े गर्व की बात है भाई! हमारी देसी कहानियाँ आज पूरी दुनिया सुन रही है।
वैसे इस ऐप को 2018 में लॉन्च किया गया था। और यह वही साल है जब Kuku FM भी मार्केट में नया-नया आया था। मतलब उस वक्त से लेकर अभी तक दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। लेकिन दोनों ऐप थोड़े अलग-अलग हैं, जो शायद कई लोगों को पता नहीं।
Pocket FM subscription plans 2026
| प्लान का नाम | कीमत (2026) | फायदे |
| Free (Daily) | ₹0 | विज्ञापन के साथ (Daily Rewards) |
| Mini Pack | ₹99 | 150 Coins (बिना विज्ञापन के) |
| VIP Monthly | ₹399 | अनलिमिटेड एपिसोड्स + अर्ली एक्सेस |
| Annual VIP | ₹2,499 | बेस्ट वैल्यू + ऑफलाइन डाउनलोड |
एक जरूरी बात ध्यान दें: भाई, ये जो सब्सक्रिप्शन प्लान्स और उनकी कीमतें हैं ना, ये समय-समय पर बदलती रहती हैं। इसलिए शायद जब आप ऐप खोलें, तो आपके मोबाइल में कुछ और कीमत दिख रही हो। तो थोड़ा अपना भी दिमाग लगाना!
Pocket FM subscription 2026 में लेना चाहिए या नहीं? (मेरे नजरिए से)
देखो भाई, सब्सक्रिप्शन लेना या ना लेना, यह सब आपके ऊपर डिपेंड है। मैं सिर्फ अपना नजरिया बता रहा हूँ।
सबसे पहले मैं एक बात क्लियर कर दूँ कि Kuku FM ऐप की तरह Pocket FM ऐप में सिर्फ सब्सक्रिप्शन सिस्टम ही नहीं है, बल्कि कॉइन सिस्टम भी है। मतलब आप बिना सब्सक्रिप्शन के कॉइन्स की मदद से कहानियाँ सुन सकते हैं।
लेकिन सब्सक्रिप्शन के भी कुछ अपने फायदे हैं। देखो, अगर कोई सस्पेंस से भरी हुई कहानी आप Pocket FM पर सुन रहे होते हैं और तभी बीच में ही कॉइन खत्म हो जाते हैं, और कभी-कभी विज्ञापन भी बीच में आ जाते हैं… सच कहूँ तो अंदर से बहुत गुस्से वाली फीलिंग आती है।
सब्सक्रिप्शन लेने से कॉइन और विज्ञापन का झंझट ही खत्म! क्योंकि भाई, वो फीलिंग ही बेकार होती है।
और सब्सक्रिप्शन लेने के बाद सुपरहिट कहानियों का एक्सेस भी सबसे पहले मिलता है। और अब तो पॉकेट एफएम ने अभी-अभी कुछ Spatial Audio और High Fidelity फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ VIP सब्सक्रिप्शन वालों के लिए हैं।
मतलब सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ऑडियो एकदम झक्कास होगी!
तो फिर भाई, Pocket FM का सब्सक्रिप्शन लेना तो बनता ही है। लेकिन भाई, तुरंत मत लेना।
सबसे पहले तो Pocket FM ऐप को एक्सप्लोर करो, देखो कि कौन-कौन सी कहानियाँ हैं। अगर आपको कोई कहानी पसंद आती है, तो सुन लो। इसके लिए कोई ₹1 भी देने की जरूरत नहीं है।
कुछ एपिसोड्स के बाद ही कॉइन्स लगते हैं। ऐप में कॉइन खरीदने का भी ऑप्शन है। आप चाहें तो कॉइन खरीद कर पूरी कहानी सुन सकते हैं।
कम से कम 10 दिन तक इसी तरह Pocket FM का यूज़ करो। उसके बाद अगर आपको Pocket FM की कहानियाँ बहुत ही पसंद आती हैं और आप उन्हें रोज़ाना सुनना चाहते हैं, तो ही सब्सक्रिप्शन लेना फायदेमंद होगा।
बाकी भाई, इसमें तो ऐसी-ऐसी Audio Series हैं ना, क्या बताऊँ मैं आपको आप खुद सुनोगे तो जान जाओगे।
Pocket FM subscription 2026 में किसे लेना चाहिए और किसे नहीं?
भाई मैं नीचे कुछ पॉइंट्स बताता हूं जिसके आधार पर आप खुद डिसाइड करें आपके लिए सब्सक्रिप्शन लेना ही सही है या नहीं?
Pocket FM का Subscription किसे लेना चाहिए?
- अगर आपको सस्पेंस, एक्शन, हॉरर जैसी कहानियाँ सुनना बहुत पसंद है और आप हर रोज़ सुनना चाहते हैं।
- अगर आप लंबी कहानी को एक साथ पूरी सुनना चाहते हैं।
- अगर आपको नई-नई कहानियों के अपडेट सबसे पहले चाहिए।
- अगर आप बार-बार Coins खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं।
- अगर आपको बीच में विज्ञापन (Ads) बिल्कुल भी नहीं चाहिए।
Pocket FM का Subscription किसे नहीं लेना चाहिए?
- अगर आप कभी-कभार ही कहानियाँ सुनना चाहते हैं, तो आपके लिए Coins ही बेस्ट ऑप्शन है।
- अगर आप किसी खास एक ही कहानी में रुचि रखते हैं।
- अगर आपको Coins खरीदना ही ज्यादा आसान लगता है।
- अगर आप हर महीने खर्चा नहीं करना चाहते।
Pocket FM की सच्चाई: जो कोई नहीं बताता
तारीफ तो हर कोई करता है लेकिन सच बहुत ही कम लोग बताते हैं। इसलिए भाई Pocket FM App की कुछ ऐसी बातें हैं जो आमतौर पर कोई भी नहीं बताता। लेकिन मैं जो भी सच है आपके सामने रखूंगा।
देखो Pocket FM ऐप free है लेकिन free नहीं है। मतलब दुनिया की शुरुआत कुछ एपिसोड फ्री होते है लेकिन बाद में कोइंस खरीदने पड़ते हैं। या तो पूरा सब्सक्रिप्शन ही लेना पड़ता है।
सरल शब्दों मे Pocket FM ऐप हमारे साथ एक सिम्पल सा साइकोलॉजी गेम खेलता है। पहले यह हमे विज्ञापन के जरिए आकर्षित करता है और जब हम app के अंदर एंटर होते है यह हमे आदत लगाता है कहानिया सुनने की।
क्योंकि ज्यादातर तारीफ तो हर कोई करता है लेकिन सच बहुत ही कम लोग बताते हैं।
इसलिए भाई, Pocket FM App की कुछ ऐसी बातें हैं जो आमतौर पर कोई भी नहीं बताता। लेकिन मैं जो भी सच है आपके सामने रखूँगा।
देखो, Pocket FM ऐप free है लेकिन पूरी तरह free नहीं है। मतलब कहानी की शुरुआत में कुछ एपिसोड फ्री होते हैं, लेकिन बाद में कोइन्स खरीदने पड़ते हैं या तो पूरा सब्सक्रिप्शन ही लेना पड़ता है।
सरल शब्दों में कहें तो Pocket FM ऐप हमारे साथ एक सिंपल सा साइकोलॉजी गेम खेलता है। पहले यह हमें विज्ञापन के जरिए आकर्षित करता है और जब हम ऐप के अंदर जाते हैं, तो यह हमें कहानियाँ सुनने की आदत लगा देता है।
क्योंकि ज्यादातर कहानियों में सस्पेंस होता है जो कहानी के अंत में ही खुलता है। इसलिए हम एक के बाद एक एपिसोड सुनते रहते हैं और बीच में ही कोइन्स मांगे जाते हैं, वरना कहानी आगे नहीं सुन पाते।
दिमाग में चलता रहता है कि “कहानी में आगे क्या होगा?”, हम थोड़ा बेचैन हो जाते हैं और कोइन्स या सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं।
यही है इनका असली बिजनेस फंडा मतलब रणनीति और इसी के कारण ये इतने सक्सेसफुल हुए हैं।
और एक बात—जब हम कहानी के अगले भाग को सुनने के लिए 10-20 रुपये के कोइन्स खरीदते हैं, तो हमें लगता है कि सिर्फ 10-20 रुपये ही तो हैं, लेकिन ये रुपये कब 100-200 हो जाते हैं, हमें पता भी नहीं चलता।
और क्या आपको पता है? Moneycontrol जैसी बड़ी न्यूज साइट के मुताबिक, Pocket FM और Kuku FM के बीच कंटेंट चोरी को लेकर कोर्ट केस भी चला था।
हालांकि बाद में मामला सुलझ गया, लेकिन यही सब है Pocket FM की असली सच्चाई।
Pocket FM से पैसे भी कमा सकते हैं?
Google पर कई लोग सर्च करते रहते हैं कि “Pocket FM से पैसे कमा सकते हैं?” या “Pocket FM से पैसे कैसे कमाएं?”
क्योंकि भाई, सीधे ऐप में एक ‘Writer’ का ऑप्शन दिया गया है। इसे देखकर लोग सोचते हैं कि बस कहानी लिखो, ऐप में सबमिट करो और पैसे कमाओ। लेकिन सच कहूँ तो, यह इतना आसान नहीं है भाई।
इसका पूरा प्रोसेस कुछ इस तरह है:
- सबसे पहले आपको एक Unique और Interesting कहानी लिखनी होगी।
- उसके बाद ऐप में उसे एक ‘सैंपल’ के तौर पर सबमिट करना पड़ता है।
- फिर Pocket FM की टीम आपकी कहानी का गहराई से विश्लेषण (Analysis) करेगी। अब इसमें कितना वक्त लगेगा, इसका कोई फिक्स टाइम नहीं है।
- विश्लेषण के बाद टीम आपको ईमेल के जरिए फीडबैक देगी।
- अगर आपकी कहानी उन्हें पसंद आती है, तभी Pocket FM के साथ आपका एक एग्रीमेंट साइन होगा और आपकी असली कमाई शुरू होगी।
ये सब तो जनरल बातें थीं। लेकिन अगर आपको लिखने का बहुत शौक है और आप ‘Pocket FM से पैसे कैसे कमाएं?’ और ‘कमाई कितनी होगी?’ यह सब विस्तार से जानना चाहते हैं, तो Pocket FM के इस आधिकारिक YouTube वीडियो को देख सकते हैं।
[ यहाँ क्लिक करें और वीडियो देखें ]
मेरा अनुभव
भाई, मैंने खुद Pocket FM ऐप में कई सारी कहानियाँ सुनी हैं। और सच कहूँ तो मैंने कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, बल्कि मैं फ्री में कहानियाँ सुनता हूँ।
हाँ, अगर कोई कहानी मुझे बहुत अच्छी लगती है, तो मैं Coins खरीदकर पूरी कहानी एंड तक सुनता हूँ।
मैं हर रोज़ कहानी नहीं सुनता, कभी-कभी ही सुन लेता हूँ। जब थोड़ा मूड खराब हो या थोड़ी बोरियत महसूस करता हूँ, तब Pocket FM का यूज़ करता हूँ। Pocket FM ऐप से मेरा मूड एकदम फ्रेश हो जाता है।
और भाई, मैं आपके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहता हूँ ताकि आपको सही जानकारी मिले। और हाँ, इसमें ज्यादातर कहानियाँ काल्पनिक (Fiction) हैं; इसमें कोई बुक समरी या सेल्फ डेवलपमेंट जैसा नॉलेज वाला कंटेंट नहीं है।
यह ऐप पूरी तरह से एंटरटेनमेंट पर फोकस्ड है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या 2026 में Pocket FM पर फ्री में कहानियाँ सुन सकते हैं?
हाँ भाई, बिल्कुल! आप बिना एक भी रुपया खर्च किए कहानियाँ सुन सकते हैं। इसके लिए बस आपको ऐप में ‘Daily Rewards’ वाले सेक्शन में जाकर छोटे-छोटे विज्ञापन (Ads) देखने होंगे, जिससे आपको फ्री कॉइन्स मिलते हैं। और हाँ, हर कहानी के शुरुआती कुछ एपिसोड्स तो हमेशा फ्री ही रहते हैं।
Q2. Pocket FM में फ्री कॉइन्स (Free Coins) कैसे कमाएं?
भाई, फ्री कॉइन्स कमाने के 3-4 आसान तरीके हैं:
रोज़ाना ऐप को खोलें (Daily Check-in)।
छोटे-छोटे वीडियो एड्स देखें।
अपने दोस्तों को ऐप शेयर करें (Refer & Earn)।
कभी-कभी अपना प्रोफाइल पूरा करने पर भी बोनस कॉइन्स मिल जाते हैं।
Q3. क्या Pocket FM सब्सक्रिप्शन के पैसे वापस (Refund) मिलते हैं?
भाई, सच कहूँ तो डिजिटल चीजों में रिफंड मिलना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए मैंने पहले ही कहा है कि जोश में आकर तुरंत पैसे मत फंसाना। पहले 10 दिन फ्री में इस्तेमाल करो, और अगर कहानी बहुत ही पसंद आए, तभी पैसे लगाना।
Q4. Pocket FM सब्स्क्रिप्शन लेने का क्या फायदा है?
सब्स्क्रिप्शन लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बीच में बार-बार विज्ञापन (Ads) नहीं आते और आपको कॉइन्स का इंतज़ार नहीं करना पड़ता। साथ ही, 2026 के नए ‘Spatial Audio’ और ‘High Fidelity’ फीचर्स का एक्सेस मिल जाता है, जिससे आवाज़ एकदम असली और साफ सुनाई देती है।
निष्कर्ष
अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि Pocket FM App में कहानियों का भंडार है; ऐसी-ऐसी कहानियाँ हैं जिन्हें सुनकर सच में बहुत मजा आता है।
लेकिन भाई, अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई और जरूरत ना होते हुए भी सब्सक्रिप्शन ले लिया या लगातार कॉइन्स खरीदते रहे, तो यह ऐप आपकी जेब भी खाली कर सकता है।
इसलिए, अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर और समझदारी से अपने हिसाब से ही Pocket FM ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए और कॉइन्स खरीदने चाहिए। मेरा तो यही कहना है।
अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो बेझिझक नीचे कमेंट में पूछें। मैं जल्द से जल्द आपको रिप्लाई दूँगा।