Seekho App रियल है या फेक? ₹199 देने से पहले जरूर पढ़ें

क्या आप भी इस इंटरनेट के ज़माने में कोई नई स्किल सीखना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आपने एक ऐप का नाम ज़रूर सुना होगा – Seekho App

भाई, YouTube हो या Instagram, इसके विज्ञापन हर जगह दिख जाते हैं। ये ऐप दावा करता है कि इनके पास 10,000 से ज़्यादा कोर्सेस हैं और 10 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स इनके साथ जुड़े हैं।

मतलब, ये खुद को हिंदी में सिखाने वाला सबसे बड़ा ऐप बताते हैं।

लेकिन भाई, सच कहूँ तो आजकल प्ले स्टोर पर ऐसे बहुत सारे ऐप्स हैं जो बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, पर हकीकत कुछ और ही होती है। कुछ ऐप सच्चे और भरोसेमंद होते हैं, तो कुछ बस झूठा झांसा देते हैं, है ना?

अब एक ज़रूरी बात—सितंबर 2025 में सोशल मीडिया पर इस ऐप के खिलाफ काफी लोगों ने शिकायतें भी की थीं। वहीं दूसरी ओर, इसी समय Google Play Store पर इसे 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और 4.5 स्टार की तगड़ी रेटिंग भी मिली है। मतलब पॉपुलर तो बहुत है!

ऐसे में मन में सवाल तो आएगा ही: क्या Seekho ऐप सच में काम का है, या फिर ये भी एक फेक ऐप है?

इस लेख में मैं आपको इसकी पूरी सच्चाई बताऊँगा। इसका एकदम Honest Review, इसके कोर्सेस, सब्सक्रिप्शन प्लान, और वो ‘कमाई’ वाली असलियत—सब कुछ आपके सामने रख दूँगा।

तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Seekho App रियल है या फेक, तो इस लेख को शुरू से अंत तक ज़रूर पढ़ें!

Seekho App क्या है?

अगर आसान भाषा में कहूँ, तो Seekho App एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको बड़ी-बड़ी स्किल्स सीखने के लिए घंटों बर्बाद नहीं करने पड़ते। यहाँ आपको छोटे-छोटे वीडियो कोर्सेस मिलते हैं।

भाई, हर वीडियो बस 2 से 5 मिनट का होता है। मतलब, अगर आप अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में से सिर्फ 5 मिनट भी निकाल लें, तो कुछ नया सीख सकते हैं।

इस ऐप को बनाने वाली एक भारतीय कंपनी है—“Keyaro Edutech Private Limited”। इसकी शुरुआत साल 2020 में हुई थी और इनका ऑफिस गुड़गांव में है।

इस ऐप के फाउंडर्स रोहित चौधरी (CEO), कीर्तय अग्रवाल (COO) और यश बनवानी (CTO) हैं। इन तीनों ने मिलकर इसे खास तौर पर आज के युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए बनाया है, ताकि वे अपने करियर में पीछे न रहें।

यहाँ आप क्या-क्या सीख सकते हैं?

भाई, यहाँ वैरायटी बहुत है। चाहे डिजिटल मार्केटिंग हो, कम्युनिकेशन स्किल्स, टेक्नोलॉजी, बिजनेस या फिर फाइनेंस—सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है।

इनका मकसद साफ है: भारत के युवाओं को डिजिटल युग के लिए तैयार करना, वो भी 10,000+ कोर्सेस के साथ!

Video की क्वालिटी और अंदाज :

सच कहूँ तो, इस ऐप का वीडियो फॉर्मेट मुझे काफी पसंद आया। देखिए इसमें क्या खास है:

  • भाषा: एकदम अपनी वाली—हिंदी और हिंग्लिश (हिंदी + इंग्लिश मिक्स)। समझने में कोई टेंशन नहीं होती।
  • अवधि: सिर्फ 2-5 मिनट। अब भाई, हर दिन चाय पीते-पीते भी आप एक नई स्किल सीख सकते हैं, है ना?
  • क्वालिटी: वीडियो एकदम साफ यानी HD (1080p) में मिलते हैं।
  • सिखाने का तरीका: बिल्कुल फ्रेंडली और कैजुअल। ऐसा लगता है जैसे कोई अपना दोस्त सामने बैठकर समझा रहा हो।
  • सबटाइटल: अच्छी बात ये है कि सभी वीडियोस में सबटाइटल्स हैं, हालांकि कुछ में अभी सिर्फ इंग्लिश सबटाइटल्स ही मिलते हैं।

Seekho App रियल है या फेक?

भाई, यह वो सबसे बड़ा सवाल है जो सितंबर 2025 के बाद लाखों लोगों के मन में खटक रहा है। अगर आप YouTube पर सर्च करेंगे, तो आपको “Seekho Scam Exposed” या “Seekho ऐप का असली सच” जैसे थंबनेल्स की बाढ़ मिल जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपने बुरे अनुभव शेयर किए हैं।

पर दूसरी तरफ देखिए—Play Store पर 10 करोड़ (100 Million) डाउनलोड्स, 4.5 स्टार रेटिंग और बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स का पैसा।

तो भाई, असली चक्कर क्या है? चलिए, जरा गहराई में उतरते हैं और तथ्यों के आधार पर इसे समझते हैं:

क्यों यह ऐप ‘रियल’ और ‘भरोसेमंद’ है?

रजिस्टर्ड कंपनी : पहली बात तो यह कि Seekho एक पूरी तरह से रजिस्टर्ड भारतीय कंपनी है (Keyaro Edutech Pvt Ltd)

आप खुद भी सरकार की ‘Ministry of Corporate Affairs’ (MCA) की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

भाई, कोई फ्रॉड ऐप इतनी आसानी से सरकारी कागजों पर नहीं आता।

भारी-भरकम इनवेस्टमेंट : ‘Economic Times’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Elevation Capital (जिन्होंने Paytm और Swiggy जैसे बड़े ब्रांड्स पर भरोसा जताया है) ने Seekho में करीब 230 करोड़ रुपये ($28 Million) लगाए हैं। सच कहूँ तो, स्कैम करने वाले ऐप्स को कोई इतना बड़ा फंड नहीं देता।

यूजर बेस : Google Play Store और Sensor Tower (app analytics) साइट के अनुसार, 2026 मतलब अभी तक लाखों एक्टिव यूजर्स रियल में इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं और कोर्सेस से सीख रहे हैं।

फिर लोग इसे ‘फेक’ या ‘फ्रॉड’ क्यों कह रहे हैं?

देखिए भाई, जहाँ अच्छाई है वहाँ कुछ कमियाँ भी हैं, और उन्हीं कमियों की वजह से लोग नाराज़ हैं:

Terms and Conditions का खेल: इनके नियम बहुत छोटे अक्षरों में लिखे होते हैं, जिन्हें अक्सर हम जैसे लोग बिना पढ़े ‘Accept’ कर देते हैं।

हालांकि, अक्टूबर 2025 के अपडेट में इन्होंने इसे थोड़ा सुधारने की कोशिश की है।

ऑटो-पे (Auto-pay) की टेंशन: सबसे बड़ी सिरदर्दी यही है। फ्री ट्रायल खत्म होते ही पैसे अपने आप बैंक से कट जाते हैं।

पहले लोगों को वार्निंग नहीं मिलती थी, इसलिए वे इसे ‘फ्रॉड’ समझते थे। पर अब अच्छी बात ये है कि ट्रायल खत्म होने से पहले Seekho आपको SMS रिमाइंडर भेजता है।

ओवर-मार्केटिंग: Instagram और YouTube पर इसके विज्ञापन इतने ज्यादा हैं कि कभी-कभी ये ‘इरिटेटिंग’ लगने लगते हैं। पर भाई, ज्यादा विज्ञापन करने का मतलब ‘फर्जी’ होना नहीं होता, है ना?

कुल मिलाकर Seekho ऐप पूरी तरह से रियल है, कोई स्कैम नहीं है। हाँ, इनकी मार्केटिंग का तरीका थोड़ा आक्रामक (Aggressive) हो सकता है, लेकिन ऐप के अंदर का कंटेंट असली है।

जरूरी बात: अगर आप इसका फ्री ट्रायल लेते हैं, तो बस एक बात गांठ बांध लें—अगर आपको ऐप पसंद नहीं आया, तो समय रहते Subscription कैंसिल ज़रूर कर दें, वरना पैसे कटने पर दुख आपको ही होगा! 

Seekho App से आप क्या-क्या सीख सकते हैं?

Categoryकितने coursesकिसके लिए अच्छा है?
Online Earning1,200+जो घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं
YouTube Growth800+जो YouTube channel शुरू करना चाहते हैं
English Speaking900+जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं
Share Market600+Share market की बेसिक्स जानना चाहते हैं
Government Jobs700+UPSC, SSC, Banking exams की तैयारी
Mobile Tips & Tricks500+फोन के hidden features सीखने के लिए
Photography400+Photography की शुरुआत करना चाहते हैं
Business Ideas1,000+अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के सपने में

 Seekho App के स्पेशल फीचर्स

अब तक तो हमने जान लिया कि ऐप असली है, लेकिन भाई सवाल ये है कि इसमें ऐसा क्या ‘खास’ है जो इसे दूसरों से अलग बनाता है? चलिए, इसके उन फीचर्स पर नज़र डालते हैं जो सच में काम के हैं:

डेली Quizzes और कमाई का मौका (Coins System): भाई, यहाँ सिर्फ पढ़ाई नहीं होती, थोड़ी कमाई भी हो जाती है। ऐप पर रोज़ 2-3 क्विज़ (सवाल-जवाब) आते हैं।

सही जवाब दिया तो आपको 10 से 50 Coins मिलते हैं। 1 कॉइन की कीमत लगभग ₹0.10 से ₹0.40 तक होती है। जब आपके पास ₹50-200 जमा हो जाएँ, तो आप उन्हें निकाल (Withdraw) भी सकते हो।

मतलब ‘सीखो भी और जीतो भी!’

No Ads (बिना रुकावट पढ़ाई): सच कहूँ तो YouTube पर पढ़ते वक्त जो बीच-बीच में एड्स आते हैं, वो दिमाग खराब कर देते हैं। पर यहाँ एक बार सब्सक्रिप्शन लिया, तो फिर कोई विज्ञापन आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा।

रेफरल प्रोग्राम (दोस्तों को जोड़ो, पैसे कमाओ): इनका रेफरल सिस्टम काफी तगड़ा है। अगर आप अपना लिंक किसी दोस्त को भेजते हो और वो बस साइन-अप करता है, तो आपको ₹45 मिल जाते हैं।

और भाई, अगर उसने सब्सक्रिप्शन ले लिया, तो आपको ₹200 तक का कमीशन मिल सकता है।

Community और नेटवर्किंग: यहाँ आप अकेले नहीं सीख रहे होते। हर टॉपिक का अपना एक ‘ ग्रुप’ है जहाँ आप दूसरे स्टूडेंट्स से बात कर सकते हो।

साथ ही, ऐप में लाइव इवेंट्स और वेबिनार भी होते रहते हैं।

हल्का-फुल्का ऐप (Lightweight): भाई, ये ऐप सिर्फ 33 MB का है। चाहे आपके पास भारी फोन हो या कोई पुराना मॉडल, ये एकदम मक्खन की तरह चलता है।

सीधे शब्दों मे जिनके पास डेटा कम है या जो लंबे-लंबे बोरिंग लेक्चर्स नहीं देखना चाहते, उनके लिए यह एक ‘स्मार्ट ऑप्शन’ है।

चाय की चुस्की के साथ कुछ नया सीखने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा, है ना?

Seekho app Subscription Plans – पूरी जानकारी

लोग अक्सर पूछते हैं कि “क्या Seekho ऐप सस्ता है?” या “कितना पैसा कटेगा?” चलिए, मैं आपको एकदम आसान भाषा में समझाता हूँ कि 2026 में इनके प्लांस का क्या सीन है और आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा।

Seekho के अलग-अलग प्लांस:

₹1 वाला ट्रायल (7 दिन): यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ चेक करना चाहते हैं। सिर्फ ₹1 में आप 7 दिन तक सारे 10,000+ कोर्सेज देख सकते हैं, वो भी बिना किसी एड्स के।

सावधानी: भाई, यह सबसे रिस्की प्लान है! अगर आपने 7 दिन के अंदर ‘Auto-renew’ कैंसिल नहीं किया, तो 8वें दिन आपके बैंक से ₹199 अपने आप कट जाएंगे।

₹29 का प्लान (1 महीना): अगर आपको एक महीने के लिए कोई खास कोर्स पूरा करना है, तो यह प्लान बढ़िया है। इसमें भी सारे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

₹99 का प्लान (3 महीने): यह थोड़ा ‘वैल्यू फॉर मनी’ है। अगर आप महीने वाले प्लान से तुलना करें, तो यह काफी सस्ता पड़ता है।

₹199 से ₹599 का प्लान (पूरे 1 साल के लिए): यह इनका सबसे बड़ा प्लान है। इसमें साल भर की छुट्टी! न ऑटो-पे का झंझट और न ही बार-बार रिचार्ज की टेंशन। इसमें आप डेली क्विज़ और रेफरल अर्निंग भी आराम से कर सकते हैं।

एक जरूरी बात: भाई, Seekho ऐप की एक अजीब बात यह है कि इनकी कीमतें ऊपर-नीचे होती रहती हैं। हो सकता है मुझे ₹199 दिखे और आपको ₹599। इसलिए पेमेंट करने से पहले अपनी स्क्रीन पर ऑफर ज़रूर देख लें।

मेरा राय: कौन सा प्लान बेस्ट है?

सच कहूँ तो, सबसे पहले ₹1 वाला ट्रायल लो। 7 दिन तक ऐप को जी-भर के इस्तेमाल करो, कोर्सेज देखो और चेक करो कि क्या यह आपके काम का है।

अगर आपको लगे कि हाँ भाई, यह तो ‘Value for Money’ है, तभी 1 साल वाला प्लान (अगर ₹199 में मिल रहा हो तो) लेना। वरना ₹1 देकर ट्रायल खत्म करो और टाटा-बाय बाय बोल दो!

Seekho ऐप में Auto-pay कैसे बंद करें?

भाई, अगर आपने ₹1 वाला ट्रायल ले लिया है, तो अब आपके मन में सबसे बड़ी टेंशन यही होगी कि “कहीं आठवें दिन मेरे ₹199 न कट जाएँ!”

फिक्र मत कीजिए, आपका भाई है ना! यहाँ मैंने एकदम आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है जिससे आप 2 मिनट में ऑटो-पे बंद कर सकते हैं:

Step 1: अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें। ऊपर दाहिनी तरफ अपनी प्रोफाइल वाली फोटो पर क्लिक करें।

Step 2: अब वहां आपको “Payments and subscriptions” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। फिर उसके अंदर “Subscriptions” को चुनें।

Step 3: यहाँ उन सभी ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी जिनके पैसे कट सकते हैं। इसमें “Seekho app” को खोजें और उस पर क्लिक करें।

Step 4: अब आपको सबसे नीचे “Cancel subscription” का बटन दिखेगा—बिना डरे उस पर क्लिक कर दें।

Step 5: गूगल आपसे पूछेगा कि आप कैंसिल क्यों कर रहे हैं? आप कोई भी कारण चुन लें (जैसे- “Cost related reasons”) या फिर इसे छोड़ दें।

Step 6: आखिर में “Yes, cancel” या “Confirm” पर क्लिक कर दें।

बस! आपका काम हो गया। अब आपके बैंक से एक रुपया भी फालतू नहीं कटेगा।

एक पते की बात: भाई, ऑटो-पे बंद करने के बाद भी आप उन 7 दिनों तक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी ₹1 का पूरा फायदा भी मिलेगा और पैसे कटने का डर भी खत्म! है ना कमाल की बात?

Seekho App Vs YouTube – कौन सा है सबसे Best Option?

यह सबसे बड़ा आम सवाल है जो हर नए यूजर के मन में आता है। दोनों प्लेटफार्म से आप लर्निंग कर सकते हैं तो फिर कौन सा चुनें?

चलिए दोनों की सीधे तुलना करके देखते हैं

CriteriaSeekhoYouTube
Cost₹199/yearपूरी तरह फ्री
हिंदी Courses 10,000+अनलिमिटेड लेकिन बिखरा हुआ
Video की लंबाई 2-5 मिनिट 5 मिनट से 2+ घंटे तक
AdsNo ads (paid)Ads हर 5 मिनिट में
कोर्स डाउनलोड YesPremium only
certificateनहीं
DepthoverviewVery deep possible
क्रिएटर्स 250+ verifiedMillions of creators
सर्च करने का अनुभव Organized categories50,000 results, confusing
सबसे बेस्ट Quick Hindi learningDeep/free learning

किसे क्या चुनना चाहिए?

YouTube आपके लिए बेहतर है, अगर:

  • अगर आपका बजट जीरो है
  • आप गहराई से सीखना चाहते हैं मतलब आप लंबे-लंबे और एडवांस्ड कोर्सेज चाहते हैं।
  • आपके पास समय की कोई कमी नहीं है। आप कभी भी लंबे वीडियो देखकर सीख सकते हैं।

उदाहरण: अगर आपको “Advanced Python Programming” जैसी मुश्किल चीज़ सीखनी है, तो YouTube पर 2-3 घंटे के लंबे वीडियो मिल जाएँगे।

Seekho ऐप आपके लिए बेहतर है, अगर:

  • लेकिन अगर आप सिर्फ सबसे आसान हिंदी भाषा में सीखना चाहते हैं
  • बिना फालतू की बात के सीधी और स्पष्ट जानकारी चाहते हैं
  • विज्ञापनों से से बचना चाहते है
  • आपके पास लिमिटेड डाटा है मतलब इंटरनेट कम है और सीखना चाहते है
  • किसी बात की कंफ्यूजन नहीं चाहिए
  • थोड़ा बजट है

उदाहरण: अगर आप सीखना चाहते हैं कि “फेसबुक या इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएँ”, तो Seekho ऐप आपको बिना कोई बकवास के, सीधे असली और काम के तरीके बताएगा।

कुल मिलाकर Seekho vs YouTube में से कोई विजेता नहीं है। दोनों ही अपने-अपनी जगह सबसे बेस्ट है।

Seekho App का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप पहली बार इस ऐप को ट्राई कर रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल करना किसी गेम खेलने जितना आसान है। बस ये 4 स्टेप्स फॉलो करें और आप तैयार हैं:

डाउनलोड और इंस्टालेशन: सबसे पहले, अपने फोन के Google Play Store पर जाकर ‘Seekho App’ सर्च करें और उसे इंस्टॉल कर लें। भाई, ये सिर्फ 33 MB का है, तो तुरंत हो जाएगा।

साइन अप (Sign Up): ऐप खोलते ही आपसे आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी माँगी जाएगी। उसे डालें और जो OTP आएगा, उससे वेरिफिकेशन पूरा कर लें। बस, आपकी प्रोफाइल बन गई!

सब्सक्रिप्शन का चुनाव: जैसे ही आप अंदर जाएँगे, ऐप आपको ₹1 वाला 7 दिन का ट्रायल ऑफर करेगा। मेरा सुझाव है कि शुरुआत इसी से करें। अगर 7 दिन में आपको मजा आए, तभी आगे जाकर मंथली या एनुअल (सालाना) प्लान की तरफ बढ़ें।

सीखना शुरू करें: बस भाई, अब आपके सामने ज्ञान का खजाना खुला है! अपनी पसंद का कोर्स चुनें (जैसे डिजिटल मार्केटिंग या फाइनेंस) और वीडियो देखना शुरू करें।

FAQ

क्या Seekho App पर रेफरल प्रोग्राम है?

Seekho ऐप में रेफर एंड अर्न प्रोग्राम है, लेकिन यह तभी एक्टिव होगा जब आप खुद Seekho Plus सब्सक्रिप्शन खरीदेंगे

Seekho App के वीडियो कितने लंबे होते हैं?

Seekho App पर वीडियो छोटे होते हैं, आमतौर पर 3–5 मिनट के। यह शॉर्ट-फॉर्म लर्निंग फॉर्मेट उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो व्यस्त हैं और कम समय में जल्दी सीखना चाहते हैं।

Seekho App पर कुल कितने कोर्सेस और वीडियो हैं?

Seekho App पर 10,000+ शॉर्ट लर्निंग वीडियो कोर्सेस हैं, जो 20+ कैटेगरी में बँटे हैं। 250+ Seekho Gurus (एक्सपर्ट्स) ने इन्हें तैयार किया है और नए वीडियो नियमित रूप से जोड़े जाते हैं हर वक्त!

Seekho App पर कितनी भाषाओं में कंटेंट मिलता है?

Seekho App अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में कंटेंट देता है (अक्टूबर 2025 तक). कन्नड़ और बांग्ला जल्द जुड़ेंगे, और भविष्य में अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं में भी कंटेंट आएगा।

Seekho App में ऑटो-पे कैसे बंद करें?

Seekho App में ऑटो-पे बंद करना आसान है। प्रोफाइल सेक्शन में जाएं, फिर More > Settings > My Subscriptions पर क्लिक करें। यहां Cancel Autopay या Manage Subscription के विकल्प मिलेंगे। चाहें तो आपके पेमेंट ऐप (PhonePe, Google Pay आदि) में जाकर ऑटो-पे को डिएक्टिवेट भी किया जा सकता है। Seekho की कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार आप किसी भी समय सब्सक्रिप्शन रोक सकते हैं।

Seekho App से रिफंड कैसे लें?

Seekho App 7 दिन की मनी-बैक गारंटी देता है। अगर आप संतुष्ट नहीं हैं, तो 7 दिनों के भीतर रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। रिफंड के लिए ऐप के Help सेक्शन में जाएं, support@seekhoapp.com पर ईमेल करें, या +918035737646 पर कॉल करें। रिफंड राशि आपके अकाउंट में 7 बिज़नेस डेज़ में वापस आ जाएगी।

Seekho App पर विज्ञापन (Ads) आते हैं क्या?

नहीं, Seekho Plus सब्सक्रिप्शन लेने पर ऐप में कोई विज्ञापन नहीं दिखेंगे। यह एक Ad-Free अनुभव देता है, क्योंकि Seekho का मॉडल सिर्फ़ सब्सक्रिप्शन पर है।

Seekho App का ट्रायल कैसे लें और ट्रायल के बाद क्या होता है?

Seekho App 7 दिन का ट्रायल ₹1 में देता है। लेकिन ध्यान रखें कि ट्रायल लेते समय आपका ऑटो-पे सेट हो जाता है। 7 दिन के बाद आपके अकाउंट से ऑटोमेटिक ₹149 (Android) या ₹199 (iOS) प्रति महीना कटना शुरू हो जाएगा। अगर आप ट्रायल के बाद सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते तो 7 दिन के अंदर ही ऑटो-पे को कैंसल कर दें।

Seekho app से पैसे कैसे कमाए ?

Seekho app से पैसे कमाने के लिए, app को अपने दोस्तों को रेफ़र करे लेकिन पैसे केवल तभी मिलेंगे जब वह दोस्त सब्सक्रिप्शन खरीदेगा

Conclusion – Seekho App रियल है या फेक

तो भाई, अगर आप हिंदी में, एकदम स्टेप-बाय-स्टेप और छोटे-छोटे वीडियो के जरिए कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो Seekho App आपके लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है।

खास तौर पर अगर आपका बजट साल का ₹199 तक का है, तो यह घाटे का सौदा नहीं है।

मेरी सलाह बस इतनी है की पहले इसका 7 दिन वाला ट्रायल (सिर्फ ₹1 में) लेकर देखो। एक हफ्ता इसे पूरा रगड़ो, कोर्सेज देखो और फिर खुद तय करो कि यह आपके काम का है या नहीं।

अगर पसंद न आए, तो मैंने ऊपर ‘Auto-pay’ बंद करने का तरीका बताया ही है, उसे फॉलो कर लेना!

तो भाई, देर किस बात की? अगर कुछ नया सीखने का जज्बा है, तो आज ही शुरुआत करो।

कैसा लगा आपको हमारा यह “Seekho App रियल है या फेक” आर्टिकल? हमें उम्मीद है कि अब आपके मन में कोई डाउट नहीं रहा होगा।

अगर आपने पहले कभी इस ऐप को इस्तेमाल किया है, तो अपना अच्छा या बुरा अनुभव कमेंट में जरूर शेयर करें—ताकि दूसरों की भी मदद हो सके!

नमस्कार! मैं श्रीकांत परदेशी हूं, apphindustani.com का founder। पिछले 3 सालों से मैं ऑनलाइन earning apps, AI tools और real/fake apps पर research-based हिंदी articles लिख रहा हूं। मेरा मकसद आपको सच्ची जानकारी देना है ताकि आप fraud apps से बचें और असली तरीकों से online पैसे कमाएं। मेरे लेखों में सिर्फ ईमानदारी और रिसर्च मिलेगी।

Leave a Comment